हरी फाटक से महाकाल लोक तक अंडरपास का निर्माण किया जाएगा
उज्जैन- हरी फाटक से महाकाल लोक तक अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। अंडरपास से छोटी गाड़ियां और पैदल जाने वालों को सुविधा मिलेगी। सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में 5 रेलवे ओवरब्रिज और 13 अन्य ब्रिज का निर्माण किया जा रहा हैं। हरी फाटक से महाकाल लोक तक एक अंडरपास बनेगा जिसमें छोटी गाड़ियां और पैदल ही लोगों को सीधे जाने की सुविधा मिलेगी। सोमवार को संकुल भवन में हुई बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव नीरज कुमार मंडलोई ने सिंहस्थ 2028 के कार्य की समीक्षा की।