सीएमएचओ डॉ पटेल ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़ोन, नांदेड़, उपस्वास्थ्य केन्द्र डेलची, कपेली का औचक निरीक्षण किया
सीएमएचओ डॉ पटेल ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़ोन, नांदेड़, उपस्वास्थ्य केन्द्र डेलची, कपेली का औचक निरीक्षण किया
उज्जैन,3 मार्च। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा दिनांक 03 मार्च 2025 को उज्जैन जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़ोन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदेड़, उपस्वास्थ्य केन्द्र डेलची, उपस्वास्थ्य केन्द्र कपेली विकासखण्ड तराना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया एवं नागरिकों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर ओपीडी, सेवाओं, दवाई वितरण एवं जांच सेवाओं का अवलोकन कर नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गये। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़ोन में डॉ. रवि बडाल, श्री दीपक रैठा फार्मासिस्ट, सुप्रिया बरमाटे नर्सिंग ऑफिसर अनुपस्थित पाये गये जिनके विरूद्ध कार्यवाही कर एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये। सी.एम.एच.ओ. द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़ोन के नवनिर्मित 30 बिस्तरीय अस्पताल के भवन एवं तराना मे निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का भी अवलोकन किया गया।
निरोगी काया अभियान के अन्तर्गत 30 से अधिक उम्र वर्ग के नागरिकों की स्क्रीनिंग कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने व टीबी उन्मूलन कार्यकम के तहत् चलाये जा रहे नि क्षय अभियान के अन्तर्गत भी समस्त गतिविधियों में शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत ए.एन.सी. पंजीयन करने एवं हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर उनका पूर्ण उपचार व सतत् निगरानी करने हेतु निर्देश दिये गये। समस्त प्रकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाम नागरिकों समय पर प्रदान करने हेतु निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य संस्था के परिसर मे गुणवत्तापूर्ण साफ सफाई रखने एवं मरीजों से मधुर व्यवहार करने हेतु निर्देश दिये गये। संस्था पर कार्यरत समस्त अधिकारी, कर्मचारी को मुख्यालय पर निवास करने एवं बिना सूचना के मुख्यालय नहीं छोड़ने हेतु निर्देश दिये गये। सभी अधिकारी, कर्मचारी समय पर ड्युटी पर उपस्थित रहने एवं निर्धारित ड्रेसकोड अनुसार पूर्ण समय ड्युटी पर उपलब्ध रहने हेतु निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान सी.एम.एच.ओ. द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीज एवं प्रसूताओं से प्रदान की जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान डॉ. अशोक कुमार पटेल सी., एम.एच.ओ. के साथ डॉ. आदित्य माधुर एपिडिमियोलॉजिस्ट भी उपस्थित थे।