top header advertisement
Home - उज्जैन << कलेक्टर श्री सिंह ने सम्पूर्ण मार्ग पर पैदल चल कर भ्रमण किया,1 घंटे के अंदर होंगे श्रद्धालुओं के दर्शन

कलेक्टर श्री सिंह ने सम्पूर्ण मार्ग पर पैदल चल कर भ्रमण किया,1 घंटे के अंदर होंगे श्रद्धालुओं के दर्शन


कलेक्टर श्री सिंह ने सम्पूर्ण मार्ग पर पैदल चल कर भ्रमण किया,1 घंटे के अंदर होंगे श्रद्धालुओं के दर्शन

उज्जैन,25 फरवरी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार उज्जैन जिला प्रशासन महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संपूर्ण रूप से तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री 
नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सभी प्रमुख मंदिरों का सतत निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा मंगलवार दोपहर निरीक्षण के दौरान श्री कालभैरव मंदिर के सामने वाली पार्किंग को महाशिवरात्रि के पर्व पर पूर्णता बंद रखने के निर्देश काल भैरव मंदिर व्यवस्था प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरिता लाल को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त छांव,पानी, शौचालय, श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित दर्शन संचालन, पानी के टैंकर,अस्थाई चिकित्सालय ,वृद्ध एवं दिव्यागजनों आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
      इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह और एसपी श्री प्रदीप शर्मा ने श्री महाकाल मंदिर दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं प्रकाश,पीए सिस्टम,प्रत्येक 100 मीटर पर पेयजल,पार्किंग ,मीडिया व्यवस्था ,जूता स्टैंड,पानी के टैंकर,अग्निशमन की व्यवस्था,इलेक्ट्रिक ऑडिट,श्रद्धालुओं के लिए तैयार मार्ग का निरीक्षण,कर्कराज पार्किंग पर व्यवस्था,200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को दिए।कलेक्टर श्री सिंह ने श्रद्धालुओं के लिए चिह्नित  मार्ग पर पैदल चल कर भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के दर्शन 1 घंटे के अंदर होंगे।
     निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री प्रथम कौशिक,नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक,एडिशनल एसपी श्री नीतेश भार्गव, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संदीप शिवा आदि अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a reply