top header advertisement
Home - उज्जैन << मुख्यमंत्री लोकार्पित करेंगे सिंहस्थ 2028 की अवधारणा

मुख्यमंत्री लोकार्पित करेंगे सिंहस्थ 2028 की अवधारणा


मुख्यमंत्री लोकार्पित करेंगे सिंहस्थ 2028 की अवधारणा

शिवमणि व हंसराज की प्रस्तुति आज

125 दिवसीय विक्रमोत्सव अंतर्गत 30 जून 2025 तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

उज्जैन, 25 फरवरी 2025। विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नवजागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2025 का शुभारंभ महाशिवरात्रि पर दशहरा मैदान में रात्रि 8:30 बजे केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की गरिमामय उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को करेंगे। विक्रमोत्सव का यह प्रथम चरण सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा (30 मार्च 2025) को सम्पन्न होगा इसी दिन जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ भी होगा जो 30 जून 2025 तक पूरे मध्यप्रदेश की नदियों, तालाबों एवं जल संरचनाओं के संवर्धन, संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस वर्ष विक्रमोत्सव की शुरूआत कलश यात्रा अंतर्गत विन्टेज कार, स्पोर्ट्स बाईक व जनजातीय कलाकारों की प्रस्तु्ति से होगी। मुख्य कार्यक्रम में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में शुरू हो रहे सभी प्रमुख 51 महाशिवरात्रि मेलों समारंभ, सिंहस्थ 2028 की रूपरेखा का लोकार्पण शामिल है साथ ही सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिवोsम-अनहद, शिवादल, भोपाल, आनंदन शिवमणि एवं दल तथा हंसराज रघुवंशी की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। इसी क्रम में विक्रम व्यापार मेला, वस्त्रोद्योग, हाथकरघा उपकरणों की प्रदर्शनी आदि शिल्प अंतर्गत जनजातीय शिल्प, पारम्परिक व्यंजन एवं जनजातीय परंपरागत चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। 

महाशिवरात्रि पर बहेगी भक्ति संगीत की गंगा 
आज के शुभारंभ अवसर पर दो भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों के प्रमुख कलाकार आनंदन शिवमणि व हंसराज रघुवंशी है। आनंदन शिवमणि भारत के प्रसिद्ध तालवाद्य कलाकार हैं, जो अपने अनोखे और ऊर्जावान ढोलक, तबला, ड्रम और अन्य परकशन इंस्ट्रूमेंट्स बजाने की शैली के लिए जाने जाते हैं। शिव भक्ति से जुड़ा संगीत उनकी कला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिवमणि ने विशेष रूप से भक्ति संगीत में भगवान महादेव को लेकर बहुत संगीत रचनाएँ तैयार की है। जिसमें शिव तांडव प्रमुख हैं। 
इसी के साथ हंसराज रघुवंशी एक प्रख्यात भारतीय भजन गायक, लेखक और संगीतकार हैं, जिन्हें विशेष रूप से भगवान शिव के भजनों के लिए जाना जाता है। 2019 में रिलीज़ हुए उनके भजन "मेरा भोला है भंडारी" ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई और यह गीत बेहद लोकप्रिय हुआ। हंसराज रघुवंशी ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनायी है।

Leave a reply