भाजपा महिला मोर्चा ने उज्जैन में बनाई मानव श्रृंखला
17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी किए जाने की घोषणा के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने फ्रीगंज के टावर चौक पर मुख्यमंत्री के आभार की तख्तियां लेकर मानव श्रृंखला बनाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी का जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है और महिलाओं के हित का निर्णय है आज इस निर्णय से महिलाएं बहुत खुश हैं क्योंकि सबसे ज्यादा शराब के दुष्परिणाम महिलाओं को ही भुगतने पड़ते थे।
डॉ. मोहन यादव की सरकार द्वारा एक बड़ा और कठोर निर्णय लिया गया है इस निर्णय के धन्यवाद के लिए मुख्यमंत्री का आभार भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर व्यक्त किया है।