किसान गेंहू फसल के साथ चना, मसूर एवं सरसों फसल के उपार्जन हेतु 10 मार्च तक पंजीयन कराएं
उज्जैन- म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास म.प्र. भोपाल का पत्र क्रमांक/19/015/2025-STAT-FWAD (417107) / 544/A-B भोपाल 20.02.2025 से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) में जिले में चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी समर्थन मूल्य पर किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं। (चने का समर्थन मूल्य रू 5650/- क्विंटल, मसूर का समर्थन मूल्य रू 6700/- प्रति क्विंटल एवं सरसों का समर्थन मूल्य रू 5950/- प्रति क्विंटल) घोषित हुआ है। पंजीयन अवधि आगामी 10 मार्च तक है। तथा उपार्जन अवधि आगामी 25 मार्च से 31 मई तक प्रस्तावित है। किसान भाई गेंहू फसल की तरह खाद्य विभाग के पोर्टल पर चना, मसूर एवं सरसों फसल का पंजीयन करा सकेंगे, साथ ही गेंहू के उपार्जन नीति अनुसार ही चना, मसूर, सरसों फसल उपार्जन हेतु स्लॉट बुक कर सकेंगे। किसान भाई अपनी नजदीकी सेवा सहकारी समिति में जाकर पंजीयन करा सकेंगे। अतः जिले के किसान भाईयों से निवेदन है कि गेंहू फसल के साथ चना, मसूर एवं सरसों फसल के उपार्जन हेतु समय-सीमा (20 फरवरी से 10 मार्च) तक पंजीयन कराएं।