top header advertisement
Home - उज्जैन << भाजपा नगर में शुरू हुआ सदस्यता अभियान

भाजपा नगर में शुरू हुआ सदस्यता अभियान


भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व का शुभारंभ सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने सदस्यता दिलाकर किया। इसका प्रदेशभर में लाइव प्रसारण हुआ। इसी क्रम में उज्जैन नगर में भी सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ।

महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नगर उपाध्यक्ष उमेश सेंगर के स्वागत मंच से कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाने का अनुरोध करते हुए सभी को अभियान के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा आज से भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है। आप सभी से आह्वान करता हूं कि तन, मन लगाकर इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाएं और स्वयं भी सदस्य बनें।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सदस्यता अभियान प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल, उमेश सेंगर, धनंजय शर्मा सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a reply