top header advertisement
Home - उज्जैन << आयुर्वेद कॉलेज में बनेंगे दो हॉस्टल और ऑडिटोरिय

आयुर्वेद कॉलेज में बनेंगे दो हॉस्टल और ऑडिटोरिय


सीएम मोहन यादव की मंशा अनुसार आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व के लिए उज्जैन में अब स्थायी निर्माण करने की शुरुआत हो चुकी है।

शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में लगभग 27 करोड़ रुपए की लागत से नए गर्ल्स और बॉयज होस्टल तथा 8.39 करोड़ रुपए की लागत से नए ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा।

कॉलेज के अलावा हॉस्टल और ऑडिटोरियम का उपयोग आगामी सिंहस्थ महापर्व के दौरान शासकीय कर्मचारियों को ठहराने के लिए किया जाएगा।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को अंकपात मार्ग स्थित शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय पहुंच कर कार्यों की समीक्षा की। उक्त निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

बालक और बालिका छात्रावास भवन का निर्माण जी+3 मंजिल किया जाएगा। दोनों की क्षमता 250+250 सीटर होगी। इसके अलावा 1220 स्क्वायर मीटर में ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। इसकी क्षमता 500 सीटर होगी।

टेंडर प्रकिया के पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। परिसर में स्थित पुरानी बिल्डिंग को डिस्मेंटल कर नवीन भवनों का निर्माण किया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने महाविद्यालय परिसर में औषधी विद्या वन, स्मार्ट क्लासेस, सेन्ट्रल लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह मौजूद रही।

Leave a reply