top header advertisement
Home - उज्जैन << कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेद चिक‍ित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेद चिक‍ित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया



सिंहस्थ 2028 के अंर्तगत 35 करोड़ से अधिक रूपए की लागत से धन्वंतरी महाविद्यालय परिसर में छात्रावास और ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा
------
विद्यार्थियों के अलावा सिंहस्थ में ड्युटीरत शासकीय कर्मचारीयों को ठहराने की सुविधा मिल सकेगी 
------ 
कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेद चिक‍ित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया 

उज्जैन,18 फरवरी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को अंकपात मार्ग स्थित  शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय का निरिक्षण किया। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय परिसर में लगभग 27 करोड़ रूपए की लागत से नवीन गर्ल्स और बॉयस होस्टल तथा 8.39 करोड़ रूपए की लागत से नवीन ऑडीटोरियम का निर्माण आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व के अंतर्गत किया जाएगा। इनके निर्माण से महाविद्यालयीन उपयोग के साथ-साथ आगामी सिंहस्थ महापर्व में ड्युटीरत शासकीय कर्मचारीयों को ठहराने की भी सुविधा मिल सकेगी। जानकारी दी गई कि उक्त निर्माण कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। बालक और बालिका छात्रावास भवन का निर्माण जी+3 मंजिल किया जाएगा तथा दोनो की क्षमता 250+250 सीटर होगी। इसके अलावा ओडिटोरियम का निर्माण 1220 स्के. मीटर में किया जाएगा तथा इसकी क्षमता 500 सीटर होगी।  
     टेंडर प्रकिया के पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। परिसर में स्थित पुरानी बिल्डिंग को डिस्मेंटल कर नवीन भवनों का निर्माण किया जाएगा। 
     कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा महाविद्यालय परिसर में औषधी विद्यावन, स्मार्ट क्लासेस, सैन्ट्रल लाईब्रेरी का अवलोकन किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ ओ.पी व्यास, डॉ अजय र्कीती जैन,डॉ योगेश वाणे, डॉ शिरोमणि मिश्रा, डॉ रामतीर्थ शर्मा मौजूद थे।

Leave a reply