top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन जिला गतका खेल संघ ने जीते 43 पदक, रेलवे स्टेशन पर स्वागत

उज्जैन जिला गतका खेल संघ ने जीते 43 पदक, रेलवे स्टेशन पर स्वागत


उज्जैन। 8 वीं राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता 23 से 27 अगस्त 2024 तक पंजाब के संगरूर में संपन्न हुई। जिसमें 24 राज्यों के 1670 बालक, बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मप्र दूसरे स्थान पर रहा जिसमें उज्जैन जिला गतका खेल संघ के प्रशिक्षक पुरुषोत्तम तिवारी के नेतृत्व में 11 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 140 बालक-बालिकाओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर 89 पदक जीते। उज्जैन जिला गतका खेल संघ के खिलाड़ियों ने 31 रजत, 12 कांस्य पदक सहित कुल 43 पदक प्राप्त किए। खिलाड़ियों ने यह सफलता श्री बाल विजय अखाड़े के गुरुवर स्वर्गीय पंडित केशव देव शर्मा, पंडित जीवन गुरू तिवारी के आशीर्वाद से प्राप्त की।  उज्जैन जिला गतका खेल संघ की आशिर्वाद दाता माताजी कपूरी बाई, अध्यक्ष वासुदेव केशवानी, सचिव पुरुषोत्तम तिवारी, महिला प्रशिक्षक ललिता तिवारी, उपाध्यक्ष पदम सिंह परिहार, गजेन्द्र सकलेचा, राहुल बारोड़, कैलाश यादव, मुकेश राव वाघले, मोहन लाल धाकड़, मुन्ना लाल मामोडिया, चरण सिंह गिल, मुस्तफा भाई पीठेवाला, मनोज गरवाल, महेश राव, मध्य प्रदेश सेल्स संगठन के अध्यक्ष अजय गुप्ता, राजेन्द्र कुमार वेद आदि समाज ने खिलाड़ियों का स्पर्धा से लौटने पर उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्वागत किया

Leave a reply