हेलो मैं महापौर बोल रहा हूं....बताए आपको क्या समस्या है
उज्जैन: वर्षा काल की स्थिति को देखते हुए महापौर मुकेश टटवाल ने कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण एवं नागरिकों की प्रतिक्रया जानने हेतु महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा शिकायतकर्ताओं से कंट्रोल रूम के दुरभाष से सम्पर्क कर उनके द्वारा दर्ज कराई गई समस्या जानी तथा निगम द्वारा समस्या का कितने समय में निराकरण किया गया की जानकारी प्राप्त की गई। जिस पर शिकायतकताओं द्वारा निगम के कार्यो के प्रति संतोष व्यक्त किया गया।
महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा महानंदा नगर निवासी श्री शरद उपाध्याय एवं श्री मोहम्मद शफीक जिनके द्वारा स्ट्रीट लाइट संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई थी से निगम कंट्रोल रूम दूरभाष के माध्यम से चर्चा की करते हुए समस्या के निराकरण की जानकारी प्राप्त की गई जिस पर शिकायतकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया। इसी प्रकार श्री आनंद जी योगी, यादव नगर द्वारा कचरा गाड़ी संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी उनसे भी दूरभाष पर महापौर श्री टटवाल ने जानकारी प्राप्त की जिस पर श्री योगी जी ने संबंधित शिकायत के निराकरण के लिए निगम के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
महापौर मुकेश टटवाल ने सभी शहर वासियों से अपील की है कि नगर निगम से सम्बंधित मूलभूत समस्याएं के निराकरण हेतु निगम कंट्रोल रूम के दूरभाष 07342535244 पर नागरिक अपनी समस्या दर्ज करा सकते है।