top header advertisement
Home - उज्जैन << गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने किया बछ बारस का उद्यापन - सामूहिक रूप से मनाया उत्सव, गायों का पूजन किया

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने किया बछ बारस का उद्यापन - सामूहिक रूप से मनाया उत्सव, गायों का पूजन किया


उज्जैन- श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज उर्दूपुरा की महिलाओं ने बछ बारस का उद्यापन किया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से महिलाओं एकत्रित होकर उत्सव मनाया व गायों की पूजा भी की। श्री गुर्जर गौड़ महिला व्रत उद्यापन समिति के तत्वावधान में यह आयोजन गौतम पैलेस उर्दूपुरा में किया गया। समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया जन्माष्टमी बाद भादो की द्वादशी को गोवत्स द्वादशी पर्व के रूप में मनाते हैं। इस दिन व्रत रखकर गाय व बछड़े की पूजा की जाती है।संतान की लंबी आयु के लिए महिलाएं इस व्रत को करती हैं। समिति की 12 महिलाओं ने सामूहिक रूप से इस व्रत का उद्यापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती संतोष शर्मा, अनामिका शर्मा, प्रीति आशीष शर्मा, प्रीति राजेश शर्मा, उषा शर्मा, निर्मला शर्मा, निकिता तिवारी, प्रज्ञा तिवारी, प्रीति हनुमान शर्मा, बबीता शर्मा, संगीता तिवारी, रीना उपाध्याय, सोनू उपाध्याय सहित उर्दूपुरा समाज के अध्यक्ष विजय शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a reply