स्वस्थ संसार जिम में एसपी व खेल प्रतिभाओं का सम्मान
उज्जैन | स्वस्थ संसार जिम में खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह जिला खेल प्रमुख व एसपी प्रदीप शर्मा के आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मप्र के चेयरमैन प्रेमसिंह यादव ने की। विशेष अतिथि जिला बैडमिंटन एसो. अध्यक्ष डॉ. कात्यायन मिश्र थे। अतिथि का मालवी पगड़ी, स्मृति चिह्न, मोतियों की माला से स्वागत जितेंद्र सिंह कुशवाह, कमल नंदवाना, अमित कनोजिया, आनंद सोलकी, अभिषेक सिंह राठौर आदि ने किया। सूत्रधार शैलेंद्र व्यास थे। राष्ट्रीय स्तर पर बॉडी बिल्डिंग, पॉवर लिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग की खेल प्रतिभा अनुष्का राठौर, मुस्कान राठौर, सावन लोट, मयंक जोशी, मो. शोएब खान, नयन चौरसिया, आदित्य पांडे, यशवंत दायमा, यश यादव, आकाश यादव, अजय आंजना का अतिथियों ने सम्मान किया।