6 हजार रुपए प्रति क्विंटल सोयाबीन खरीदने की मांग
मड़ावदा | समर्थन मूल्य पर 6 हजार रुपए क्विंटल भाव से सोयाबीन खरीदी करने की मांग करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कृषि मंत्री एदलसिंह कंसाना को पत्र लिखा है। बताया वर्तमान में किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है।