उज्जैन कलेक्टर ने घोषित की 2025 की स्थानीय अवकाश सूची
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने वर्ष 2025 के लिए जिले की तहसीलों में स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण पर्वों पर जिले की तहसीलों में कलेक्टर को स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार होता है। ऐसे में साल 2025 के लिए कलेक्टर कार्यालय ने शुक्रवार को अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है।