top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल ने 44 घंटे तक दिए दर्शन: दोपहर की भस्मआरती में उमड़े श्रद्धालु

महाकाल ने 44 घंटे तक दिए दर्शन: दोपहर की भस्मआरती में उमड़े श्रद्धालु


 


महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान गुरुवार दोपहर 12 बजे महाकाल की भस्मआरती की गई। दोपहर में भस्मआरती वर्ष में सिर्फ एक बार ही होती है। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार दो दिन में 7.74 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान महाकाल ने 44 घंटे तक भक्तों को दर्शन दिए। महाशिवरात्रि पर्व की शुरुआत 17 फरवरी से की गई थी। गुरुवार को सुबह 5 बजे भगवान महाकाल काे सवा मन का पुष्प मुकुट पहनाया गया।नंदी हॉल में वीआईपी, आम बाहर: नंदी हॉल, गणेश मंडपम् और कार्तिकेय मंडपम् में वीआईपी, अधिकारी और उनके परिजन पहले से बैठ गए थे। ऐसे में दर्शन की कामना लेकर आए श्रद्धालुओं को बाहर ही इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा- दोपहर में होने वाले भस्मआरती के लिए ही यहां आए थे। सुबह कतार में लगने लगे तो रोक दिया।

 

Leave a reply