अप्पामार्जने की कीर्तन संध्या संपन्न
उज्जैन- पुणे (महाराष्ट्र) के प्रख्यात हरि कीर्तन एवं नारदीय कीर्तन के गायक डॉ. अजय अप्पामार्जने का कीर्तन, व्यायाम को समर्पित संस्था अ.प्रा.जी.युवराज व्यायाम शाला में संपन्न हुआ। डॉ मार्जने का स्वागत संस्था मंत्रीद्वय गोपाल व्यास, अजय विपट ,कार्याध्यक्ष सत्यनारायण शास्त्री, उपाध्यक्ष रविंद्र पेढ़ारकर, उत्सव समिति संयोजक विनोद चौरसिया, संचालक नितिन जोशी, अजय बोकडे ने किया। कीर्तन पश्चात डा. अप्पामार्जने का अभिनंदन संचालक मंडल ने किया प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर नारद कीर्तनकार डॉ.अजय अप्पामार्जने महाकालेश्वर मंदिर एवं व्यायाम शाला में अपने कीर्तन की प्रस्तुति देते हैं आभार संचालक गजानंद रामी माना इस अवसर पर व्यायाम प्रेमीजन एवं भक्तगण ने कथा कीर्तन का आनंद लिया।