डॉ. गन्धे शिखर सम्मान से अलंकृत किए गए
उज्जैन- मध्यप्रदेश शासन के द्वारा संस्कृति साहित्य तथा कला क्षेत्र में दिये जाने वाला सर्वोच्च सम्मान शिखर सम्मान से संस्कृत के विद्वान डॉ. गोविन्द गन्धे को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल के भारत भवन में अलंकृत किया गया। इस अलंकरण में प्रशस्ति फलक, दो लाख रु. नगद तथा शॉल श्रीफल से मुख्यमंत्री ने सम्मानीत किया। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, संस्कृति प्रमुख सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला, संस्कृति संचालक श्री एन.पी. नामदेव भारत भवन के न्यासी श्री वामन केन्द्रे तथा बड़ी संख्या में कलारसिक उपस्थित थे।