सिंहस्थ महापर्व के मद्देनजर 20 किलोमीटर की स्थाई 33 के. व्ही. लाईन व 80 किलोमीटर की स्थाई 11 के. व्ही. लाईन का निर्माण किया जाएगा
उज्जैन- आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु तथा शहर एवं मेला क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था के सुदृढीकरण हेतु उर्जा विभाग के द्वारा विभिन्न कार्य योजनाऐं बनाई जा कर उन पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में 4.5 करोड़ रू की लागत से 20 किलोमीटर की स्थाई 33 के. व्ही. लाईन व 80 किलोमीटर की 11 के. व्ही. लाईन एवं इंटर कनेक्शन एवं नवीन उपकेन्द्र से सम्बंधित लाईन का निर्माण किया जाएगा।