top header advertisement
Home - उज्जैन << 7 फेमिना मिस इंडिया के साथ कैलेंडर लॉन्च

7 फेमिना मिस इंडिया के साथ कैलेंडर लॉन्च


अरुणाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए "राइज़ एंड शाइन इन अरुणाचल प्रदेश" नामक कैलेंडर लॉन्च किया है। इसके लिए विभाग ने 7 मिस इंडिया विजेताओं के साथ साझेदारी की। इस आयोजन में देश की मौजूदा और पूर्व मिस इंडिया विजेताओं ने भाग लिया।

उज्जैन की निकिता पोरवाल भी इस कैलेंडर का विशेष हिस्सा रहीं। उन्होंने रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिया। अरुणाचल प्रदेश राज्यपाल और एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ कैलेंडर का विमोचन किया।

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीतने वाली उज्जैन की निकिता पोरवाल इन दिनों कई कार्यक्रमों का हिस्सा बन रही हैं। जनवरी 2025 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली निकिता ने देश की अन्य सुंदरियों के साथ एक विशेष कैलेंडर इवेंट के लिए फोटोशूट कराया।

Leave a reply