top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल से प्रार्थना कर कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

महाकाल से प्रार्थना कर कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ


मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में धांधली के विरोध में कांग्रेस ने NEET विवाद को लेकर शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। उज्जैन के टॉवर चौक पर भी कांग्रेसियो ने प्रदर्शन करते हुए एक यज्ञ अनुष्ठान किया उन्होंने बीजेपी सरकार सीबीआई और नीट के अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की कामना कि।

दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीट के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उज्जैन के टॉवर चौक पर विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय सहित अन्य पदाधिकारी ने प्रदर्शन करते हुए छात्रों का भविष्य खराब करने और नीट एग्जाम में धांधली का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेसियो ने मंच के पास अनुष्ठान कर यज्ञ में आहुति दी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान कांग्रेसियो ने पीएम मोदी और नीट पर गाना गाकर हल्ला बोला। रवि राय ने बताया कि केंद्र सरकार ने नीट के पेपर लिक किए पेपर बेचे गए अनाड़ी और गंवार लोगो की डॉक्टर बनाया जा रहा था। भगवान महाकाल से प्रार्थना कर सीबीआई भारत सरकार और नीट के अधिकारियो को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया है।

Leave a reply