top header advertisement
Home - उज्जैन << नीट परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का धरना आज

नीट परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का धरना आज


मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2024 देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में हुए पेपर लीक कांड के साथ ही मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटाले की जांच की मांग को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को 11 बजे टावर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि छात्रों के साथ हुए अन्याय के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टावर चौक पर धरना प्रदर्शन सुबह 11 बजे से किया जाएगा। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठजन, पार्षदगण, कांग्रेस कार्यकारिणी के सभी साथी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व िवद्यार्थियों की आवाज को बुलंद करेगा।

Leave a reply