top header advertisement
Home - उज्जैन << सांसद विधायक कलेक्टर एसपी सहित बच्चो ने किया योग

सांसद विधायक कलेक्टर एसपी सहित बच्चो ने किया योग


10वा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को मनाया गया इस मौके पर सामूहिक योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजाभाऊ महाकाल स्टेडियम दशहरा मैदान पर आयोजित हुआ। इधर शहर में अलग-अलग जगह पर योग के कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें शिप्रा नदी पर शिप्रा तैराक दल के बच्चों ने नदी में योग किया।

देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण दशहरा मैदान पूरा गिला हो चूका था। अल सुबह भी बारिश हो रही थी। जिसके कारण सुबह 7 बजे तक काम संख्या में पहुंचे लोग भी मैदान के शेड में नजर आए, बारिश थमने के बाद कलेक्टर एसपी बच्चो के बीच योग करते दिखे। सामान्य योगाभ्यास 7 से 7.45 बजे तक और अन्त में आभार एवं कार्यक्रम का समापन प्रात: 7.50 बजे किया गया। हालांकि मैदान गीला देखकर कलेक्टर नीरज सिंह निगम कमिश्नर आशीष पाठक पर नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे तो फिर क्यों नहीं किये गए।

इस मौके पर सामूहिक कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया,महापौर मुकेश टटवाल, संभागायुक्त संजय जैन, आईजी संतोष सिंह, कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित कई जन प्रतिनिधि और आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई स्कूलो के बच्चो को आमंत्रित किया गया था। बच्चो ने भी योगाभ्यास किया। सामूहिक योग कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा निर्धारित क्रम एवं प्रोटोकाल अनुसार एक साथ योगाभ्यास किया गया। स्थानीय जिला आयुष विभाग की समस्त इकाईयां दशहरा मैदान में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुई।

Leave a reply