स्कूल चले अभियान: तीसरे दिन भविष्य से भेंट कार्यक्रम आज स्कूलों में पढ़ाएंगे जनप्रतिनिधि और अधिकारी
उज्जैन- स्कूल चले हम अभियान के तीसरे दिन 20 जून को आयोजित 'भविष्य से
भेंट ' कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा स्कूलों में पढ़ाने जाएंगे। इस दिन का मुख्य
उद्देश्य अधिकारियों द्वारा बच्चों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें प्रेरित करना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद उज्जैन श्री अनिल फिरोजिया द्वारा हायर सेकंडरी स्कूल नूतन
इंदिरानगर, में पढ़ाने जाएंगे। इसी प्रकार विधायक उज्जैन उत्तर श्री अनिल जैन कालूहेड़ा महाराजवाड़ा न.
2 और HSS कालूहेड़ा में जाएंगे।महापौर श्री मुकेश टटवाल सीएम राइज जाल सेवा हायर सेकंडरी स्कूल में
जाएंगे।
संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता सीएम राइज जाल सेवा हायर सेकंडरी स्कूल पढ़ाने जाएंगे।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह उत्कृष्ट माधवनगर में जाएंगे। पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ज्ञानोदय
लालपुर में जाएंगे। सीईओ जिला पंचायत श्री मृणाल मीना हायर सेकंडरी स्कूल माधवगंज में पढ़ाने जाएंगे।
इसके अलावा अन्य अधिकारी भी विभिन्न विद्यालयों में जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर नीरज सिंह द्वारा
आदेश जारी किए गए हैं। साथ सम्बन्धित विद्यालय प्राचार्य अतिथियों को आमंत्रित कर रहे हैं।
अतिथियों की व्यापक भागीदारी
इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी 1783 स्कूलों में कोई न कोई विशिष्ट अतिथि जाएंगे। इनमें
प्रमुख जनप्रतिनिधि, पूर्व छात्र, और अधिकारी शामिल हैं। इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा के प्रति
जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करना है।
डीईओ आनंद शर्मा और एडीपीसी गिरीश तिवारी ने दी जानकारी
डीईओ आनंद शर्मा और एडीपीसी गिरीश तिवारी ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से
विद्यार्थियों, पालकों और समाज के बीच एक सकारात्मक संदेश फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस
प्रयास से शिक्षा के महत्व को व्यापक स्तर पर पहचान मिलेगी और उज्जैन जिले में शैक्षिक विकास को
एक नई दिशा मिलेगी।