28वीं सिंधु दर्शन यात्रा पर उज्जैन से 92 यात्रियों का जत्था रवाना
उज्जैन | लेह लद्दाख स्थित सिंधु नदी के तट पर 28वीं सिंधु दर्शन यात्रा का आयोजन 23 से 26 जून तक किया जाएगा। इसके िलए उज्जैन से 92 यात्रियों का जत्था मंगलवार को मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुआ।
यात्रा से पूर्व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सिंधु दर्शन यात्रा समिति के प्रकाश चित्तौड़ा, राजेंद्र शर्मा, वीरेंद्रसिंह राजपूत, देवेंद्र पाठक, अनिल शर्मा, आिद ने ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत िकया। यात्रा में पहली बार यात्रियों को लुगरा वेली व गलवान घाटी भी घुमाया जाएगा। 19 जून को यात्रियों का आगमन कुरूक्षेत्र से प्रारंभ होकर मनाली, रोहतांग, केलांग लेह खारडुगला, थगांग झील द्वारा कारगिल, श्रीनगर होते हुए 30 जून को जम्मू में समाप्त होगी। समिति के अनिल शर्मा ने बताया यात्रा प्रभारी पुनीत सांखला, कन्हैया शर्मा एवं खेमजी भाई यात्रियों के साथ रहेंगे व संपूर्ण यात्रा का मार्गदर्शन करेंगे।