top header advertisement
Home - उज्जैन << मार्कंण्डेश्वर महादेव पर महाआरती, भजन संध्या के साथ 4 हजार भक्तों ने ली प्रसादी

मार्कंण्डेश्वर महादेव पर महाआरती, भजन संध्या के साथ 4 हजार भक्तों ने ली प्रसादी


उज्जैन- श्री मार्कंण्डेश्वर महादेव मंदिर मृत्युंजय आश्रम विष्णु सागर अंकपात क्षेत्र अवंतिका उज्जैन पर लोक कल्याण और उत्तम जल वृष्टि के लिए उज्जयिनी महाकाल तंत्र साधना पीठ शिक्षण व धार्मिक एवं सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिनी गंगा दशहरा महोत्सव की पूर्णाहुति हुई। इस अवसर महाआरती, भजन संध्या के साथ हजारों भक्तों ने गंगा माता की भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।
यह जानकारी देते हुए संस्था के कोषाध्यक्ष यश पंड्या एवं सदस्य नितेश मेहता ने बताया गंगा दशमी पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव, श्री नृत्याकार हनुमान एवं विष्णु सागर का पूजन कर शाम 7 बजे गंगा जी की महाआरती की गई। अतिथि अ.भा. पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी, विशिष्ट अतिथि संत सत्कार समिति के सचिव भगवान शर्मा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सिंह बैंस थे। श्री सहस्त्र ओदिच्य ब्राह्मण समाज ट्रस्ट छोटा सराफा के ट्रस्टियों, सदस्यों ने संस्थान अध्यक्ष और समाज के गौर ब्रह्म ऋषि जय गुरु जी का साफा बांधकर, शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर की  सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों का भी सम्मान किया गया। प्रसिद्ध कथा वाचक आशीष अग्निहोत्री ने मंच से भजनों की प्रस्तुति दी। श्री सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज ट्रस्ट छोटा सराफा के ट्रस्टी सतीश मेहता, ओम प्रकाश शुक्ला, चंद्रकांत शुक्ला, राजेश शर्मा, वासुदेव रावल, रूपेश मेहता, रामेश्वर जोशी, नरेंद्र रावल, ललित मेहता, पीयुष रावल, मनोज शर्मा, मोहित रावल, राजकुमार मेहता, विनोद मेहता, नीरज शुक्ला, दीप मेहता, अविनाश मेहता, महाकाल सेना धर्म प्रकोष्ठ के प्रमुख महेंद्र सिंह बैंस, रमेश वाधवानी, राजेश बैरागी, आशीष ठक्कर, राम शर्मा, किशन पांडे, जीतु अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे। शाम से रात तक चले भंडारे में 4 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। 

Leave a reply