top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल को भक्त ने ₹18000 का एक आम अर्पित किया

महाकाल को भक्त ने ₹18000 का एक आम अर्पित किया


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश भर से आए दानदाता लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामग्री दान करते है। लेकिन इस बार जबलपुर के एक भक्त में भगवान महाकाल को आस्ट्रेलिया आर 2 ई 2 वेराइटी का 18000 रुपए की कीमत का आम भगवान महाकाल को अर्पित किया है।

जबलपुर निवासी संकल्प सिंह परिहार ने सोमवार को उज्जैन पहुंचकर दुनिया के सबसे महंगे आम में से एक जापान के मियाजाकी ब्रीड का एक आम करीब 90 हजार और एक आम आस्ट्रेलिया आर 2 ई 2 वेराईट का 18 हजार रुपए कीमत का अर्पित किया है। संकल्प ने बताया कि दो आम करीब 1 लाख 18 हजार रुपए की कीमत के भगवान के चरणों में अर्पित किये थे। लेकिन पंडित जी जापान की ब्रीड वाला आम प्रसाद स्वरूप वापस कर दिया। आस्ट्रेलिया की ब्रीड वाले आम को भगवान को अर्पित किया है। संकल्प ने बताया कि वे प्रतिवर्ष यहाँ आम लेकर आते है। उनका जबलपुर में 12 एकड़ में फैली आम का बगिया है। जिसमें 24 वेरायटी के 1000 आम और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम लगे हुए है। जपान मियाजाकी ब्रीड ऐसा आम है जिसकी इंटरनेशनल मार्किट में कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपए किलो है।

Leave a reply