top header advertisement
Home - उज्जैन << शिप्रा गंगा दशहरा महोत्सव में सीएम का अभिनंदन

शिप्रा गंगा दशहरा महोत्सव में सीएम का अभिनंदन


उज्जैन | गंगा दशहरा पर्व पर आयोजित श्री शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के समापन अवसर पर मोक्षदायिनी मां शिप्रा का अभिषेक पूजन व चुनरी अर्पित करने के बाद रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा अवंतिकापुरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया।

पं. तुषार जोशी ने बताया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रुद्राक्ष की माला, भगवान महाकालेश्वर का रजत चित्र, श्री रामचरित्र मानस व अभिनंदन पत्र भेंट किया। इस दौरान पं. गौरव उपाध्याय, पं. यश जोशी, पं. सोनू गुरु, पं. वेदप्रकाश त्रिवेदी, पं. आनंद जोशी सहित तीर्थ पुरोहि​त मौजूद थे।

Leave a reply