top header advertisement
Home - उज्जैन << दशा नीमा पंचायत एवं ट्रस्ट के निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

दशा नीमा पंचायत एवं ट्रस्ट के निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ


उज्जैन | दशा नीमा पंचायत एवं ट्रस्ट के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ विधि समारोह नीमा धर्मशाला क्षीरसागर पर हुआ।

ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण नीमा की उपस्थिति में पंचायत के पूर्व अध्यक्ष द्वारकादास गोकुलदास नीमा ने पंचायत एवं ट्रस्ट के नव निर्वाचित सदस्यों को निष्पक्ष भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष ब्रजमोहन नीमा, उपाध्यक्ष बालकृष्ण नीमा, सचिव नलिन नीमा, सह सचिव नीलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहनलाल नीमा बनाए गए। सदस्य गोवर्धन एम नीमा, कमलेश नीमा, मदनलाल नीमा, अभिसार जवेरी, प्रभुदयाल नीमा, विशाल नीमा व ट्रस्ट सदस्य राजेश नीमा, अरुण गुप्ता, राकेश नीमा को शपथ दिलाई गई।

Leave a reply