महाकाल में कर्मचारियों की रोटेशन से ड्यूटी लगाएं
उज्जैन | महाकाल ज्योतिर्लिंग में कर्मचारियों का रोटेशन नहीं होने पर मनमानी होने लगी है। हाल ही में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। अखिल भारतीय मंदिर मठ सनातन धर्म मोर्चा के सचिव राम शर्मा उर्फ रामू गुरु ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति से आग्रह किया है कि कर्मचारियों की रोटेशन से ड्यूटी लगाएं, जिससे मंदिर की व्यवस्थाएं सुदृढ़ होंगी। भस्म आरती से लेकर शयन आरती तक नंदी हॉल, गर्भ गृह, काला गेट प्रवेश द्वार और निर्गम द्वार तक के कर्मचारियों का रोटेशन से ड्यूटी लगाएं।