जल संरक्षण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
उज्जैन | गंगा अवतरण दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना संस्था के तत्वाधान में जल संरक्षण पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, प्रोफेसर राजश्री शर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। साहित्यकार सुरेशचंद्र शुक्ल, डॉ. हरिसिंह पाल, बृज किशोर शर्मा, डॉ. प्रभु चौधरी, डॉ. जया सिंह, डॉ. दक्षा जोशी, डॉ. अनसुइया अग्रवाल मौजूद रहे।