top header advertisement
Home - उज्जैन << महिला ने घर से पौधे लगे गमले चुराए

महिला ने घर से पौधे लगे गमले चुराए


उज्जैन में महिला एक घर से पौधे लगे गमरे चुरा ले गई। मामला दशहरा मैदान कॉलोनी में सोमवार सुबह 7.20 बजे का है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिस घर में चोरी हुई, वो सीएम डॉ. मोहन यादव के घर के करीब ही है।

दशहरा मैदान कॉलोनी में 27/3 ज्ञानी भवन में पल्लवी देवनानी रहती हैं। उन्होंने बताया कि महिला ने जिस समय उनके घर में चोरी की, वे तब योगा की क्लास ले रही थीं। माली ने आकर उन्हें बताया। सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो एक महिला दो गमले चोरी करते दिखाई दी। देवनानी का कहना है कि उनका घर सीएम के घर के पास है, इसके बाद भी इस तरह की घटना हुई है। सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।

क्या है सीसीटीवी वीडियो में?
गमले चुराने वाली महिला ने मुंह पर दुपट्‌टा बांध रखा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वह पल्लवी देवनानी के घर से कुछ दूर अपना स्कूटर खड़ा कर देती है। इसके बाद उनके घर की बाउंड्रीवॉल से पहले छोटा गलता उठाती है। इसे स्कूटर पर रखकर वापस लौटती है और दूसरी बार बड़ा गमला उठा ले जाती है। उसे जरा भी डर नहीं लगा।

Leave a reply