top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल मन्दिर में प्रमुख स्थलों पर पदस्थ कर्मचारियों की रोटेशन से ड्यूटी लगाई जाएं

महाकाल मन्दिर में प्रमुख स्थलों पर पदस्थ कर्मचारियों की रोटेशन से ड्यूटी लगाई जाएं


उज्जैन- महाकाल में अनेक घटनाएं इस कारण से भी होती हैं की कर्मचारियों का रोटेशन नहीं होने पर मन मानी होने लगती हैं। जैसे कि कुछ दिन पहले एक युवती के साथ छेड़ छाड़ की घटना सामने आई थी। 
इस पर अखिल भारतीय मंदिर मठ सनातन धर्म मोर्चा के सचिव राम शर्मा उर्फ रामू गुरु ने बताया कि कर्मचारियों की रोटेशन से ड्यूटी लगाई जाए जिससे की कोई भी कर्मचारी एक जगह पर अधिक समय नहीं रह सकेगा। इससे घटनाएं रुकेगी एवं मंदिर की बदनामी नहीं होगी। भस्म आरती से लेकर शयन आरती तक नंदी हॉल, गर्भ गृह, काला गेट प्रवेश द्वार एवं निर्गम द्वार तक के कर्मचारियों की रोटेशन से ड्यूटी लगाना चाहिए। मंदिर समिति के कर्मचारी जैसे लाइन चलाने वाली महिलाएं और पुरुषों का भी रोटेशन होना चहिए।क्योंकि इन कर्मचारियों का ड्यूटी पर ध्यान कम एवं नियमित आने वाले दर्शनार्थी के जल, दूध आदि चढ़ाने पर ज्यादा रहता है। ये लोग बार-बार देहरी तक आना जाना करते हैं। जिससे आम दर्शनार्थियों को बाबा महाकाल के दर्शन में बाधा आती हैं। दर्शन ठीक से नहीं हो पाते। इसलिए सभी कर्मचारियों का रोटेशन आवश्यक है।

Leave a reply