जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 4000 करोड़ रूपये की योजनाओं से कुंआ बावड़ी पोखर चोपड़ा जल संरचनाओं को दिया जा रहा है पुनर्जीवन -मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव मुख्यमंत्री डॉ यादव ने देश और प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शपथ दिलवाकर दिया जल संरक्षण और संवर्धन का संदेश
उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उज्जैन स्थित मोदी का चोपड़ा में अयोजीत
कार्यक्रम में देश और प्रदेशवासियों को गंगा दशहरे के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा 16
जून तक कुंआ, बावड़ी तालाब पोखर चोपड़ा नदि आदि जल संरचनाओं तथा आध्यात्मिक, पुरातत्व और
ऐतिहासिक महत्व की कुंआ,बावड़ी,चोपड़ा धरोहरों की साफ सफाई संरक्षण,संवर्धन कर उनके पुनर्जीवन का
अभियान जानभागीदारी से चलाया गया है। इसी क्रम में आज उज्जैन स्थित ऐतिहासिक महत्व का मोदी का
चोपड़ा में मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा भ्रमण कर जिला प्रशासन को इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के साथ
बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।