जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला अपार जनसहयोग : मुख्यमंत्री डॉ यादव मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की दिलाई शपथ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मोदी का चोपड़ा का हुआ कायाकल्प
उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा पर्व की
शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा दशहरा का यह पावन अवसर है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय किया
गया था कि पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक हमारे नदी , कुएं ,पोखर, तालाब, झरने आदि जल
स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर चोपड़ा बावड़ियों के संरक्षण और संवर्धन का काम किया जाएगा।
मुझे बताते हुए खुशी है कि जल गंगा संवर्धन अभियान सफल रहा है। 6 लाख से अधिक लोगों द्वारा
अभियान में जन भागीदारी की गई है। जल स्रोतों की संरक्षण के लिए 4000 करोड़ रुपए से अधिक के काम
किए जा रहें हैं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पुरातात्विक धरोहर मोदी का
चोपड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी को जल
स्त्रोत के संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री विवेक जोशी तथा
संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित
अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।