बकरीद पर ईदगाह सहित कई मस्जिदों में नमाज अदा हुई
मुस्लिम समाज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व सोमवार को मनाया जा रहा है। उज्जैन शहर में इंदिरा नगर स्थित ईदगाह व अन्य मस्जिदों पर ईद की नमाज सुबह अदा की गई। इस दौरान शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन की थी।
शहर काजी मौलवी खलीकुर्रहमान साहब ने बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8 बजे अदा की जाएगी। अन्य मस्जिदों में नमाज का अलग-अलग समय रखा गया है।अल सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में पहुंचे और यहाँ नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी भी ईद मिलने के लिए ईदगाह पर पहुंचे थे। एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने शहर काजी से मिलने ईदगाह पर पहुंचे थे