शिप्रा तीर्थ परिक्रमा मार्ग निगम का निगम अध्यक्ष एवं निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
उज्जैन- दिनांक 15 एवं 16 जून को शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा अन्तर्गत श्रृद्धालुओं की सुविओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा समस्त घाटों पर साफ सफाई से लेकर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, चलित शौचालय की व्यवस्था इत्यादि की जा रही है।
शुक्रवार को निगम अध्यक्ष श्रीमति कलावती यादव एवं निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा निगम अधिकारियों के साथ सम्पुर्ण परिक्रमा मार्ग का पैदल भ्रमण करते हुए निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओ ंका जायजा लिया गया।
निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा निरीक्षण के दौरान कहा गया कि यात्रा मार्ग पर निगम सीमा क्षैत्र में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं निगम द्वारा सुनिश्चित की जा रही है साथ ही निगम अमला निरंतर शेष बचे कार्याे एवं व्यवस्थाओ को पूर्ण करने में लगा हुआ है विगत 20 वर्षाे से यह धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इस बार भी रामघाट से प्रारंभ करते हुए यह यात्रा निकाली जायेगी।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता, समाजसेवी श्री नरेश शर्मा उपस्थित थे।