क्रीड़ा भारती का खेल महोत्सव कल
क्रीड़ा भारती जिला उज्जैन की अगुवाई में एक दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। इसमें कुश्ती, कबड्डी एवं मलखंभ खेल का आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ा भारती जिला संयोजक गणेश दग्दी ने बताया कि क्षीरसागर स्थित कुश्ती एरिना ग्राउंड पर होने जा रहे इस खेल महोत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। दिनभर खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समापन शाम 5 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।