top header advertisement
Home - उज्जैन << भगवान महाकाल को अपने पुत्रों के विवाह का निमंत्रण देने उज्जैन आए केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, परिवार सहित किया भगवान महाकाल का पूजन अर्चन

भगवान महाकाल को अपने पुत्रों के विवाह का निमंत्रण देने उज्जैन आए केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, परिवार सहित किया भगवान महाकाल का पूजन अर्चन


उज्जैन - बुधवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय व कुणाल के साथ अल्प प्रवास पर उज्जैन आए। शिवराज ने परिवार सहित मंदिर के गर्भ गृह में जाकर ज्योर्तिलिंग भगवान महाकाल का जलाभिषेक व आरती की। पूजन अर्चन के बाद शिवराज ने भगवान महाकाल को पत्रिका भेंट करते हुए अपने यहां आयोजित विवाह समारोह में आने का निमंत्रण दिया। शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सपरिवार महाकाल महाराज की पूजा की, अद्भुत आनंद प्राप्त हुआ। उनकी कृपा और आशीर्वाद सब पर बना रहे, उज्जैन पर, मध्यप्रदेश पर, देश पर, भगवान सबका कल्याण करें, यही उनके चरणों में प्रार्थना की है। शिवराज ने बताया कि जल्द ही उनके दोनों पुत्रों का विवाह होना है, जिसका निमंत्रण देने के लिए वे भगवान महाकाल के मंदिर आए हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि दोनों बेटों का विवाह है, उनके बिना तो होगा नहीं। तो सपरिवार उनको आमंत्रित किया है। एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री महाकुंभ में सदैव अमृत स्नान करते हैं और सबके कल्याण की कामना करते हैं, सबके कल्याण के काम में जुटे हुए हैं। उनके लिए राष्ट्र प्रथम है और जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है।
      आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकाल में गहरी आस्था रखते हैं। जब वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उसके पहले से महाकाल भगवान का पूजन करने मंदिर आते रहे हैं। कृषि मंत्री का दायित्व मिलने के बाद वे पहली बार महाकाल मंदिर आए हैं।

Leave a reply