top header advertisement
Home - उज्जैन << मिलेजुले मौसम के साथ हुई फरवरी की शुरुआत

मिलेजुले मौसम के साथ हुई फरवरी की शुरुआत


फरवरी की शुरुआत मिलेजुले मौसम के साथ हुई। पहले दिन दोपहर में धूप निकली। साथ ही बादलों की आवाजाही भी जारी रही। शाम को ठंडी हवा चली लेकिन सर्दी का एहसास कम ही हुआ। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया।

आर्द्रता सुबह 84 और शाम को 17 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह शून्य और शाम को 4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश सिंह के अनुसार एक सप्ताह में धूप के तेवर थोड़े तीखे होने की संभावना है। दिन के साथ रात के तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा बादलों की आवाजाही इसी तरह जारी रहने की उम्मीद है।

Leave a reply