top header advertisement
Home - उज्जैन << आज सेवानिवृत्त हो रहे पीआरओ निज़ामी का ऐतिहासिक है 44 वर्षीय कार्यकाल अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निगम का नाम रोशन किया

आज सेवानिवृत्त हो रहे पीआरओ निज़ामी का ऐतिहासिक है 44 वर्षीय कार्यकाल अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निगम का नाम रोशन किया


उज्जैन:  आज सेवा निवृत्त हो रहे नगर निगम जन सम्पर्क अधिकारी श्री अहमद रईस निज़ामी का 44 वर्षीय कार्यकाल यादगार हो कर प्रदेश में ऐसा दूसरा उदाहरण नहीं मिलता।

     1980 में नगर निगम से संबद्ध हुए निज़ामी ने नगर निगम के अनेक विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। निगम के शिल्पज्ञ विभाग, नगर निवेश, स्टोर विभाग, प्रकाश विभाग सहित निगम अध्यक्ष के निज सचिव और फिर जन सम्पर्क अधिकारी के रूप में आपने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।  44 साल की सर्विस के दौरान 35 साल नगर निगम की सांस्कृतिक गतिविधियों में निज़ामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कलम और ज़बान से सेवा
    एक शासकीय सेवक के रूप अपने पदीय कर्तव्य निभाने के साथ ही निज़ामी ने एक स्थापित साहित्यकार की हैसियत से निगम की विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्टिंग, समाचार लेखन और निगम के विभिन्न आयोजनों के संयोजन एवं संचालन में अपनी कलम और ज़बान का भरपूर उपयोग करते हुए शासन की योजनाओं और निगम के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम संचालन के दौरान शेरो शायरी के साथ प्रभावी प्रस्तुतिकरण ने निज़ामी को सदैव लोकप्रिय रखा।

Leave a reply