top header advertisement
Home - उज्जैन << प्रदेश में 730 स्कूल पीएमश्री स्कूल के रूप में होंगे विकसित

प्रदेश में 730 स्कूल पीएमश्री स्कूल के रूप में होंगे विकसित


उज्जैन जनवरी। प्रदेश में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिये 730 स्कूलों को पीएमश्री
स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें 313 विकासखंडों में 626 और नगरीय निकायों में 104
सरकारी स्कूलों को विकसित किया जा रहा है। यह स्कूल राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा
संचालित हो रहे हैं।
केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 में प्रथम चरण में चयनित 416 विद्यालयों की योजना के लिये
219 करोड़ रूपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है। चयनित इन स्कूलों को ग्रीन स्कूल की तर्ज पर
विकसित किया जा रहा है। चयनित स्कूल में लैब, लाइब्रेरी, व्यावसायिक शिक्षा, आई.सी.टी. लैब और
अटल टिकरिंग लैब भी बनाई जा रही है।

Leave a reply