top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में बसी सांपों की दुनिया, यहां इन्हें छूने का अहसास भी मिलेगा

उज्जैन में बसी सांपों की दुनिया, यहां इन्हें छूने का अहसास भी मिलेगा


बाबा महाकाल की नगरी में अब सांपों की दुनिया भी देखने को मिलेगी। यहां देश का पहला अनूठा इन्फोटेनमेंट पार्क विकसित हो रहा है। यह ऐसा पार्क होगा जहां लोगों को न सिर्फ सांपों से जुड़ी हर जानकारी रोचक तरीके से मिलेगी बल्कि वे इन्हें को छूने का अहसास केसा होता है, इसका अनुभव भी ले सकेंगे। पार्क के पहले चरण का कार्य अंतिम दौर में है और कुछ सप्ताह में आमजन के लिए इसकी शुरुआत होने की संभावना है।

इंदौर रोड स्थित बसंत विहार में सरीसृप संरक्षण एवं शोध केंद्र को अब स्नेक इन्फोटेनमेंट पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में यहां आधुनिक इंटरपीटिशन हॉल तैयार किया गया है। इसमें सात अलग-अलग सेगमेंट हैं जो सर्प जगत और सर्प विज्ञान पर आधारित है। इनमें लोगों को सापों की उत्पत्ती व प्रजाति से लेकर सामाजिक और धार्मिक जीवन में उनके महत्व की जानकारी बेहद रोचक तरीके से मिलेगी। साथ ही ट्रेनिंग सेंटर भी रहेगा। केंद्र के डायरेक्टर सर्प विशेषज्ञ मुकेश इंगले बताते हैं, स्नेक इंफोटेनमेंट पार्क इस तरह का देश का पहला पार्क है। इसे बनाने का उद्देश्य लोगों को सर्प जीवन से नजदीकी से परिचित करवाना है।

जिले में 27 प्रजाति के सांप हैं
महाकाल की नगरी में सांप बहुतायत हैं। मप्र में करीब ५० प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें से जिले में २७ और शहर में १३ प्रजाति मिलती है। इन १३ प्रजातियों में से तीन अतिविषैले सांप कोबरा, रेसल वाइपर (दीवड़) व कामन करेत यहां पाए जाते हैं। इनके अलावा डेंडू, धमन, घोड़ापछाड़, अलंकृत, कुकरी, माटी का सांप, सीता की लट जैसे अविषैले सर्प भी बहुतायत हैं।

फरवरी में हो सकता है लोकार्पण

स्नेक इन्फोटेनमेंट पार्क के पहले चरण का कार्य अंतिम दौर में है। कुछ दिनों में शेष कार्य भी पूर्ण हो जाएगा। संभावना है कि फरवरी में इसका लोकार्पण कर आमजन के लिए इसे खोल दिया जाए।

किंग कोबरा के साथ विदेशी प्रजाति दिखेगी

स्नेक इन्फोटेनमेंट पार्क के दूसरे चरण में रेपटाइल गार्डन तैयार विकसित होगा। इसमें करीब २० प्रजाति के जीवित सांपों को रखने की योजना है। इनमें किंग कोबरा के अलावा कुछ ऐसी प्रजाति के सांपों को भी रखने का प्रयास है जो अन्य देशों में ही पाए जाते हैं। रेपटाइल गार्डन में सांपों के अलावा, मगरमच्छ, घडिय़ाल, छिपकली, कछुआ आदि रखने की योजना है।

विजिटर को अभी यह देखने को मिलेगा

1. वल्र्ड ऑफ स्नेक

यहां दुनिया के सभी प्रमुख सापों की जानकारी मिलेगी। सांपों का उद्भव और विकास आदि पता चलेगा।

2. नेच्युरल हिस्ट्री

सांपों का प्राकृतिक इतिहास, उनके शरीर की बाह्य व आंतरिक सरंचना, खान-पान, आदत, रहने का तरीका आदि देखने को मिलेगा।

3. भारतीय सांप

यहां भारत के प्रमुख सांपों की जानकारी मिलेगी। साथ ही मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि प्रदेशों में सांपों की स्थिति, प्रजाति आदि देखने को मिलेंगे।

4. सर्प दंश

किस सांप के कांटने का क्या असर होता है, इनसे कैसे बचा जाता है, सर्प दंश कैसे वैश्विक समस्या है, आदि जानकारी मिलेगी।

5. आध्यात्मिक महत्व

हजारों वर्ष से सांप मानव जीवन का हिस्सा रहे हैं। भारत के साथ ही अन्य कई देशों के अध्यात्म में इनकी उपस्थिति है। यहां सर्प के वैश्वीक आध्यात्मिक महत्व की जानकारी मिलेगी।

6. एक्टिविटी जोन

रोचक तरीके से सांपों से जुड़ी एक्टिविटी होगी। यहां टच एंड फील और क्वीज स्क्रीन रहेंगे। टच एंड फील बोक्स में हाथ डालकर सांपों को छूने का अहसास पा सकेंगे। डिजिटल क्वीज स्क्रीन में सापों से जुड़े प्रश्न व उत्तर रहेंगे।

7. लायब्रेरी व ट्रेनिंग सेंटर

सरिसर्प पर आधारित बड़ी लाइब्र्रेरी तैयार की गई है। साथ ही टेनिंग सेंटर बनाया है। इच्छुक व्यक्ति अलग-अलग समयावधि के ट्रेनिंग कोर्स कर सकेंगे।

Leave a reply