नपाध्यक्ष टोंग्या ने कहा- स्वस्थ शरीरके लिए खेल गतिविधियां आवश्यक
स्वस्थ शरीर के लिए खेलगतितिधियां आवश्यक है, खेलकेवल मनोरंजन का साधन औरप्रतियोगिता की विषय वस्तु नहींअपितु विद्यार्थी को अनुशासन कापाठ पढ़ाते हुए महानतम लक्ष्य तकपहुंचाने का एक सशक्त साधन भीहै। यह बात जेजीआई ग्रुप बंैगलुरूद्वारा संचालित जैन पब्लिक स्कूल,बड़नगर (ढोलाना) में आयोजितबड़नगर बदनावर टॉडलर्स और मैनकैंपस के प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजीतक के नन्हे मुन्नों के वार्षिक स्पोर्टसमीट के अवसर पर नपाध्यक्ष अभयटोंग्या ने कही। विद्यार्थियों द्वारानिर्मित ग्रीटिंग कार्ड प्रदान करअतिथियों का स्वागत किया गया।अतिथियों द्वारा स्पोर्टस मीट काध्वज फहराया गया। नन्हे बच्चों नेमार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों केशपथ विधि के संपन्न होने के साथही मशाल प्रज्ज्वलित कर औरगुब्बारे उड़ाकर आयोजन का श्रीगणेश किया। आयोजन में विशिष्टअतिथि मांगीलाल ओरा, डॉ. नज़रहुसैन, डॉ. एस गुलाम असद, सीएहेमंत खाबिया, महेंद्रसिंह रावदिया,साकेत गामा, उषा रांका, वरिष्ठअभिभाषक महेंद्रप्रताप सिंह सुंदेचाके साथ संस्था के ट्रस्टी सुभाषवोहरा उपस्थित रहे। खेल समारोहमें छात्रों द्वारा स्वागत गीत व नृत्यके साथ सरस्वती वंदना प्रस्तुतकरते हुए विभिन्न खेल गतिविधियांऔर प्रतियोगिता जिनमें डंबल ड्रिल,म्यूजिकल वॉल ड्रिल, पॉम पॉमड्रिल, एरोबिक प्रस्तुति दी।जिमनास्टिक व सूर्य नमस्कार काअभिनव आयोजन हुआ। खेलसमारोह में विशेष कार्यक्रम के तहतबेस्ट पेरेंट्स व स्टूडेंट को भी संस्थानिदेशक अंकित वोहरा व प्राचार्यअभिलाष गौतम ने ट्रॉफी प्रदान करसम्मानित किया। स्पोर्ट्स मीट मेंबड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक वअभिभावक उपस्थित रहे, जिनकेलिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएंआयोजित की गई। फूड ज़ोन का भीलुत्फ उठाया। बच्चों ने खेल शिक्षकश्याम तिवारी व रेशमा साहू केमार्गदर्शन में अपनी प्रस्तुतियां दी।अंत में विजेता प्रतिभागियों वअभिभावकों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संचालनशिक्षिका ऋतु शक्तावत ने किया।आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षक पार्थागांताइत ने माना। जानकारी शिक्षकइंद्रजीत उपाध्याय ने दी।