top header advertisement
Home - उज्जैन << इंदौर TCS की महिला इंजीनियर ने भी दम तोड़ा

इंदौर TCS की महिला इंजीनियर ने भी दम तोड़ा


सुपर कॉरिडोर स्थित TCS कंपनी के चौराहा पर 5 दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर मेघा मालवीय (25) की शुक्रवार को मौत हो गई। वह गंभीर घायल थी। उसका एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस हादसे में उनके पिता सुनील (53) की भी मौत हो चुकी है। उन्होंने घटनास्थल पर दम तोड़ा था। दोनों उज्जैन के रहने वाले थे। मेघा टीसीएस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं।

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर स्कूटी से सुनील मालवीय (53) अपनी इंजीनियर बेटी मेघा को TCS कंपनी में छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान TCS के अंदर चौराहे पर इनोवा कार (MP09 WB8620) ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिता सुनील (53) की घटनास्थल पर मौत हो गई। इंजी​नियर बेटी मेघा (25) घायल हो गई। मेघा का अरबिंदों लाया गया, जहां से बॉम्बे हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया था। बाद में एमवाय में भर्ती कराया जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

Leave a reply