top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल मंदिर में 23 कर्मचारियों का सम्मान

महाकाल मंदिर में 23 कर्मचारियों का सम्मान


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासनिक कार्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री संदीप सोनी, समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा 'गुरु', श्री राम पुजारी द्वारा गरिमामय कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया गया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में कार्यरत 23 कर्मचारियों को उनकी कार्यकुशलता, कर्मठता, पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण भाव से अपने उत्तरदायित्व निर्वहन करने, विश्वासपात्र रहते हुए, योग्यता एवं दक्षता के साथ मंदिर में कार्य करने हेतु सेवा सम्मान दिया गया। जिसमें उन्हें सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

जिसमे कमलेश सिसौदिया, (सह प्रभारी अधिकारी लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई), रवि देवधर (प्रभारी पं. सूर्यनारायण व्यास अतिथि निवास एवं नवनिर्मित अतिथि निवास), विमला राठौर (प्रसाद काउण्टर), ज्योति नरवरिया (प्रसाद काउण्टर), अंकित तिवारी (काउण्टर कर्मचारी), राखी चौहान (नंदीहॉल सफाई कर्मचारी), वर्षा शिन्दे (अन्नक्षेत्र में बर्तन सफाईकर्मी) , कैलाश शर्मा (हलवाई), गोपाल सिंह कुशवाह (प्रभारी गौशाला), संतोष मेहरे (स्टोर शाखा लिपिक), दिपेश प्रजापत (लेखा शाखा लिपिक), पवन शर्मा (सत्कार शाखा), प्रकाश शर्मा (वाहन शाखा), गणपत रायकवार (आई.टी. शाखा), अनिता थोरात (नर्स), जितेन्द्र सिंह पंवार (नंदी मण्डपम् निरीक्षक) नवीन धानुक (निर्माण शाखा), नगजीराम चौहान (प्लम्बर शाखा), रवि कसेरा (ईलेक्ट्रीशियन), अपूर्व पौराणिक (व्याख्याता महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान), सुरेश राव जाधव (अन्नक्षेत्र में बर्तन सफाईकर्मी), प्रदीप भाटी (ईलेक्ट्रीक इंजीनियर के.एस.एस.), योगेश गेहलोत (कम्प्यूटर ऑपरेटर स्थापना शाखा के.एस.एस.) को प्रशासक एवं समिति सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a reply