top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन आने-जाने के लिए हवाई सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सभी मोर्चों पर विकास के प्रयासों और धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी राज्य सरकार

उज्जैन आने-जाने के लिए हवाई सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सभी मोर्चों पर विकास के प्रयासों और धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी राज्य सरकार


उज्जैन जनवरी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास के साथ धार्मिक
और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल से महाकाल लोक के निर्माण के पश्चात स्थानीय पर्यटन में वृद्धि
हुई है। उज्जैन आने-जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अन्य आवागमन साधनों के साथ बेहतर
हवाई सेवाएं भी मिलें, इस दिशा में प्रयास बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने महाकाल मन्दिर के
द्वितीय फेज के चल रहे निर्माण कार्यों के अवलोकन के पूर्व भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-
अर्चना की। पूजन-अर्चन पं.राजेश पुजारी, पं.जितेन्द्र पुजारी, पं.आकाश पुजारी, पं.रमण गुरू ने सम्पन्न
करवाया। इस अवसर पर यूडीए अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, संभागायुक्त डॉ.संदीप यादव, आईजी श्री संतोष
कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष
पाठक, प्रशासक श्री संदीप सोनी आदि उपस्थित थे।

Leave a reply