top header advertisement
Home - उज्जैन << धर्मशाला की निर्माणाधीन दीवार गिरी, मजदूर की मौत

धर्मशाला की निर्माणाधीन दीवार गिरी, मजदूर की मौत


उज्जैन के फ्रीगंज में धर्मशाला निर्माण के दौरान दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा मजदूर घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार दोपहर हुआ।

शहर के फ्रीगंज इलाके में पाकीजा शोरूम के सामने सिंधी समाज की धर्मशाला की निर्माणाधीन दीवार भर-भराकर ढह गई। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने पर घायल शंकर इंगले को प्राइवेट हॉस्पिटल रेफर कर दिया। उसके साथी जितेंद्र सरोज की मौत हो गई।

माधव नगर थाने के TI योगेंद्र यादव ने बताया कि दोनों मजदूर इंदौर के रहने वाले हैं। परिवार वालों को खबर कर दी गई है। दीवार गिरी कैसे, इसकी जांच की जाएगी।

Leave a reply