top header advertisement
Home - उज्जैन << ऐतिहासिक विरासत महाराजवाड़ा कॉम्पलेक्स हेरिटेज धर्मशाला में तब्दील किया जाएगा

ऐतिहासिक विरासत महाराजवाड़ा कॉम्पलेक्स हेरिटेज धर्मशाला में तब्दील किया जाएगा


उज्जैन- आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत शहर की सांस्कृतिक उन्नति और विकास के लिए भी विकास के कार्य किए जा रहे हैं। शहर की ऐतिहासिक विरासत महाराजवाड़ा कॉम्पलेक्स को हेरिटेज धर्मशाला के रूप में तब्दील किया जाएगा। इससे ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ उन्नत आगंतुक अनुभव के लिए महाकाल मंदिर परिसर के साथ एकीकरण का कार्य किया जाएगा और राजस्व का भी सृजन होगा। महाराजवाड़ा क्षेत्र में लगने वाले स्कूल को मॉडर्न एंड स्मार्ट नूतन स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह क्षेत्र महाकाल लोक का हिस्सा होगा। इस हेरिटेज बिल्डिंग को हेरिटेज धर्मशाला में तब्दील किया जाएगा जिसमें 24 कमरे होंगे। इसका निर्माण कुल 47000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में किया जा रहा है। पुराने वाडा का उपयोग प्रवचन हॉल के रूप में किया जाएगा। साथ ही फूड कोर्ट व मनोरंजन क्षेत्र (1,15,000 वर्ग फुट निर्माण) और वृक्षारोपण (लगभग 313 पेड़) भी किया जाएगा।

Leave a reply