महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए 12 से 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
उज्जैन- महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए 12 से 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। हर पर्व पर महाकाल आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर भीड़ नियंत्रण, निर्माण कार्यों में तेजी के साथ 40 मिनट में दर्शन की चुनौती खड़ी हो गई है। मंदिर प्रबंध समिति ने इस वर्ष महाशिवरात्रि पर 12 से 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया है। 3 से 4 घंटे में 50 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की व्यवस्था की जा रही है। ताकि श्रद्धालुओं को कम से कम समय में दर्शन हो सकें।